Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने दो निर्धन बालिकाओं की पढ़ाई का लिया जिम्मा

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने दो निर्धन बालिकाओं की पढ़ाई का लिया जिम्मा
विज्ञापन

डीएवी स्कूल गांधीनगर को 48,120 रुपये का चेक प्रदान किया गया 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) दिल्ली शाखा के सयुंक्त तत्वावधान में ट्रस्ट के संस्थापक और संरक्षक स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद एवं आदेश से दो निर्धन जरूरतमंद कन्याओं संस्कृति पाठक एवं संम्भवी पाठक को कांके रोड स्थित गांधीनगर डीएवी स्कूल में कक्षा 10 में एडमिशन कराने हेतु  संस्कृति पाठक को 26,230 रुपये एवं कुमारी सांभवी पाठक 8 क्लास में एडमिशन कराने के लिए 21,890 रुपये का चेक प्रदान किया। 

स्कूल को एडमिशन का तथा छह माह का फीस, टोटल-48 हजार एक सौ बीस का चेक दिया गया। जिससे उनका पढ़ाई निरंतर सुचारु रूप से हो सके। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बालिका कुमारी संस्कृति पाठक और कुमारी सांभवी पाठक पिता स्व इंद्रेश कुमार पाठक माता पल्लवी पाठक शांतिनगर गांधी नगर कांके रोड के निवासी है। 

विगत 6 वर्षों से गुरुजी सदानंद महाराज के सानिध्य में पढ़ाई का पूरा खर्च ट्रस्ट द्वारा दिया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा दोनों बालिकाओं का पूरी पढ़ाई का पूरा जिम्मा लिया गया है। 

आज के सेवा के इस महान प्रकल्प मे ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ के अलावे ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,320