Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पदयात्रा सह विधानसभा समक्ष धरना-प्रदर्शन संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पदयात्रा सह विधानसभा समक्ष धरना-प्रदर्शन संपन्न
विज्ञापन

पक्ष-विपक्ष के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार राज्य के युवा : जयराम महतो 

युवाओं के मुद्दों पर हमारा संगठन कटिबंध : देवेन्द्रनाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा आज पदयात्रा संपन्न करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। आज बूटी मोड़ से प्रारंभ कर विधानसभा मैदान तक छात्र पहुंचे। पूर्व निर्धारित रूट में शहिद महापुरुषों को माल्यार्पण करते हुए एवं झारखंड सरकार होश में आओ... छात्र एकता जिंदाबाद... जय झारखंड... के नारो साथ गूंजते हुए पदयात्री विधानसभा मैदान तक पहुंचे। 

प्रशासनिक सामंजस्य के बाद भी ट्रैफिक यातायात में थोड़ी कठिनाई देखने को मिली। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार को राज्य की युवाओं के प्रति गंभीरता होनी चाहिए। छात्रों के लिए छात्रवृत्ति संजीवनी की तरह होती है।  

वहीं संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो भी आंदोलनकारी व छात्रों के हौसला अफजाई करने के लिए धरना-स्थल पर पहुंचे। और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए खुब गरजे। पक्ष-विपक्ष के राजनीतिक षड्यंत्र का गंभीर शिकार राज्य के युवाओं के होने की बात कही।  

आज के धरना प्रदर्शन के दौरान देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, फुलेश्वर बैठा, संजय महतो, अखलाख अंसारी, बेबी महतो, मनोज यादव आदि संगठन के पदाधिकारी व हजारों अभिभावक, छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,500