Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 11.5 लाख के गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 11.5 लाख के गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा
विज्ञापन

हटिया : रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी सफलता, 11.5 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे 

टीम एबीएन, रांची। रांची रेल मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज बड़ी सफलता हासिल की है। 

चार बैगों में गांजे से भरे चार पैकेट बरामद 

मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान आरपीएफ ने करीब 11.50 लाख रुपये कीमत का 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। रांची आरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। 

इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम की नजर पड़ी। तलाशी लेने पर दोनों के पास मौजूद चार बैगों में गांजे से भरे चार पैकेट मिले। बरामद गांजे की पुष्टि आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में डीडी किट से की गई, जिसमें यह गांजा (मैरिजुआना) पॉजिटिव पाया गया।         

ओडिशा से खरीदकर धनबाद ले जा रहे थे तस्कर 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फिरोज (32) और राम बिलास चौधरी (27) के रूप में हुई है, दोनों पश्चिम चंपारण (बिहार) के निवासी हैं। जांच के अनुसार, मोहम्मद फिरोज के नीले रंग के पिट्ठू बैग और भूरे ट्रॉली बैग से गांजा मिला, जबकि राम बिलास के हरे पिट्ठू बैग और ग्रे हैंड बैग से भी पैकेट बरामद हुए। 

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा राउरकेला (ओडिशा) से खरीदकर धनबाद ले जा रहे थे, जहां इसे आगे किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था। वे कोई वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। आरपीएफ ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त किए गए मादक पदार्थ और दोनों तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया को सौंप दिया

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,123