Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : जहरीली गैस रिसाव को लेकर एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : जहरीली गैस रिसाव को लेकर एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

एनडीआरएफ ने धनबाद में जहरीली गैस रिसाव का आकलन किया शुरू, राजपूत बस्ती बेहद खतरनाक घोषित 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भूमिगत कोयला खदानों से जहरीली गैस के रिसाव को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बीच रांची से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम रविवार को स्थिति का आकलन करने धनबाद पहुंची। 

टीम ने केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की पुटकी-बालिहारी कोलियरी इलाके में स्थित राजपूत बस्ती का दौरा किया, जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर है। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद एनडीआरएफ कर्मियों ने वहां मौजूद पत्रकारों के साथ किसी तरह की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। 

केंदुआडीह के थाना प्रभारी प्रबोध पांडे ने कहा कि टीम गैस रिसाव के स्तर, उत्सर्जित होने वाली गैस के प्रकार और इसे कम करने के तरीकों का आकलन कर रही है। बता दें कि राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, नया धौड़ा, आफिसर कॉलोनी और पांच नंबर बस्ती में गैस का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। 

कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा ने प्रशासनिक टीम के साथ निरीक्षण के बाद कहा कि राजपूत बस्ती का क्षेत्र बेहद खतरनाक घोषित किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 59,357