टीम एबीएन, रांची। आज कांटा टोली सुलतान कॉलोनी स्थित मुजीब कुरैशी के आवास पर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। और जनता दरबार लगाया गया। जिसमें 550 के करीब लोगों ने समाजसेवी सदाम कुरैशी को जिसमें राशन, वृद्धा पेंशन को लेकर अपनी समस्या बतायी। लोगों को आश्वस्त किया गया की उनकी समस्यायों का निवारण जिस तरह से बीते कई सालों से होता आ रहा है।
भविष्य में उसी प्रकार होगा। कैंप में मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया। जिसके तहत लोगों को 15 लाख तक का मुफ्त उपचार झारखंड सरकार की योजना के तहत किया जायेगा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लगभग 170 के करीब लोग अपना स्वास्थ कार्ड बनाने आए और अपना रजिस्ट्रेशन कराये।
साथ ही श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय के द्वारा नि:शुल्क आई कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 70 के करीब लोगों का आंखों की जांच की गयी। जिसमें मोतियाबिंद के 12 मरीज पाये गये। मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन कराया जायेगा। इसपर झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी ने कहा कि हमें इस तरह जमीनी स्तर पर समाज के काम आने की जरूरत है। ताकि समाज को आगे ले जाया जा सके।
मौके पर पूर्व पार्षद अभय सिंह, पार्षद रंजू सिंह, समाजसेवी सदाम कुरैशी, माशूक, डॉ सईदा नाज, कामिल, शबनम मुजीब सहित समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। आई कैंप में श्यामल चटर्जी, नर्स मजुला लकड़ा, ऋतिक कुमार, स्वास्थ कार्ड में सलीम उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची के समाजसेवी सह वार्ड 11 के पार्षद प्रतिनिधि सदाम कुरैशी ने दी।