Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोरोना : रांची से 368 समेत झारखंड में मिले 694 पॉजिटिव मरीज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोरोना : रांची से 368 समेत झारखंड में मिले 694 पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
रांची : झारखंड में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्‍या हर दिन बढ़ रही है। शुक्रवार को राजधानी रांची से 368 संक्रमित समेत झारखंड से कुल 694 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही झारखण्ड में कुल पॉजिटिवV केस 125585 हो गया। जिसमें वर्तमान में 3908 सक्रिय मामले हैं। वहीं 120562 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं। जबकि संक्रमण से 1115 अपनी जान गवां चुके हैं। संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार भी चिंतित है। लगातार मास्‍क चेकिंग अभियान के साथ-साथ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जांच के लिए अस्‍पतालों में मरीजों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है। राज्‍य के कई नेता और अधिकारी भी संक्र‍मित हो रहे हैं।
विज्ञापन