टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 दिसंबर को आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन रांची का तीसरा द्विवार्षिक प्रमंडलीय अधिवेशन साधन कुमार सिन्हा, के डी राय व्यथित, जी एन शर्मा, सुशील कुमार एवं जेठू बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई। एजेंडा के अनुसार सचिव ने सभा में दो साल की अवधि पर आधारित गतिविधियों आदि पर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रिपोर्ट पर बिपिन चौधरी, रमेश सिंह, अमर नाथ मिश्र, जीएन शर्मा, मो रफी, धनेश्वर गोस्वामी, विमल किशोर, हसीना तिग्गा एवं मो शमीम अख्तर के हस्तक्षेप के पश्चात पारित किया गया।
कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ साहू ने सभा में एकाउंट प्रस्तुत किया, जिसे आम सहमति से पारित किया गया। सभा के उद्घाटन सत्र में राज्य सचिव एम जेड खान ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय पेंशन पर बड़ा खतरा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च 25 को वित्त विधेयक के माध्यम से संसद से पेंशन अधिनियम 1972/ 2021 में संशोधन पारित करा कर वर्तमान पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया है जिसका तीव्र विरोध हो रहा है।
फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले जुलाई से अक्टूबर तक मानव श्रृंखला, राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं जंतर मंतर पर धरना आदि दिया गया तथा उच्च न्यायालय में 16 अक्टूबर को इस तथाकथित अधिनियम के खिलाफ रीट याचिका दायर की गयी। दूसरे चरण का आंदोलन 15 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री को ईमेल/ पोस्ट कार्ड के माध्यम से तीन सूत्री मांगों की शिकायत 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक भेजी जायेगी, जिसमें से पेंशन अधिनियम में किये गये संशोधन की वापसी, टर्म आफ संशोधन में संशोधन, पेंशन रिवीजन के क्लोज को जोड़ने तथा आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जनवरी 2026 से लागू करना, शामिल होगा। ईमेल / पोस्टकार्ड अभियान देश सहित झारखंड में शुरू किया जायेगा।
देशव्यापी आंदोलन विशेष रूप से राज्य / जिला कन्वेंशन, मानव श्रृंखला, जंतर-मंतर पर धरना एवं स्थानीय सांसद से मिलकर ज्ञापन सौंपने जैसे आंदोलनात्मक कार्यक्रम फरवरी तक देश भर में चलाया जायेगा। फिर भी सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो तीसरे चरण के आंदोलन की घोषणा की जायेगी। कांफ्रेंस में निम्न पदाधिकारियों का आम सहमति से चुनाव किया गया। 23 सदस्यीय जिला कमेटी के मुख्य पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: के डी राय व्यथित, उपाध्यक्ष: त्रिवेणी ठाकुर, रमेश प्रसाद सिंह, जेठू बड़ाइक, सुशील कुमार, जी एन शर्मा, जय नारायण प्रसाद, सचिव: मो शमीम अख्तर, सहायक सचिव: हसीना तिग्गा, देवचरण साहू, रफी अहमद, नीलू पासवान, जय प्रकाश प्रसाद, कोषाध्यक्ष: त्रिलोकी नाथ साहू, सहायक कोषाध्यक्ष: एन खाका, संगठन सचिव: रामचंद्र प्रसाद, आर बी बैठा।
एसोसिएशन के 27 लाइफ सदस्यों को शाल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया जो मुख्य रूप से इस प्रकार हैं : विमल किशोर सेवा निवृत वरीय डाक अधीक्षक, साधन कुमार सिन्हा, रिटायर्ड वरीय डाक अधीक्षक, अनिल प्रसाद गुप्ता, पूर्व अधीक्षक, के डी राय व्यथित, एम जेड खान, मो शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, हसीना तिग्गा, जेठू बड़ाइक, एलबी बारला, फूलमणि बिलॉन्ग, श्याम बिहारी मेहता, बिपिन कुमार चौधरी, रमेश राम दुबे आदि मौजूद थे।
जेठू बड़ाइक के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात सभा समाप्त की गयी। सभा का संचालन एम जेड खान ने किया। सभा में बड़ी संख्या पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स शामिल हुए। बीएसएनएल पेंशनर्स के नरेश लाल भी उपस्थित थे। डाल्टनगंज के प्रमंडलीय सचिव उमा शंकर भट्ट एवं गिरवर राम भी कांफें्रस में उपस्थित थे।
कॉन्फ्रेंस में पेंशनर्स की समस्याओं विशेष कर फैमिली पेंशन की शीघ्र मंजूरी और यू पी एस पेंशनर्स के मामले का शीघ्र निपटारा पर प्रस्ताव पारित किये गये। उक्त जानकारी आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।