Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छात्रों के लिए संजीवनी है छात्रवृत्ति : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छात्रों के लिए संजीवनी है छात्रवृत्ति : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

कुल 130 किलोमीटर पदयात्रा तय कर पहुंचा रामगढ़ 

पदयात्रा कल शाम को पहुंचेगी रांची बूटी मोड़ 

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार इन दिनों वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा छात्रों के मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। आज (रविवार) कुल 130 किलोमीटर की पदयात्रा दूरी तय कर रामगढ़ पहुंचे।

विभिन्न जगहों पर छात्रों व लोगों के द्वारा पद यात्रियों को स्वागत किया जा रहा है। कल शाम को रांची बूटी मोड़ पहुंचेगी। एवं विशेष शक्ति प्रदर्शन के साथ 9 दिसंबर को राजधानी में पदयात्रा करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 

पदयात्रा में केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के राजनीतिक षड्यंत्र के कारण छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। असंवेदनशीलता ने राज्य के छात्रों को सड़क पर उतरने में मजबूर कर दिया है।

ई कल्याण छात्रवृत्ति जैसे जीवनरेखा योजना को सरकार लटकाकर रखी है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर एसटी, एससी, ओबीसी छात्रों में भारी नाराजगी है। तीन वर्षों 2022-23, 2023-24 और 2024-2025 से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होना राजनीतिक लापरवाही का परिणाम है। 

आज के पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, सूरज सिंह, महेंद्र प्रसाद मंडल, पूजा महतो, दिपक रवानी, संजय महतो, दिनेश साहू आदि सैकड़ो प्राधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,299