Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की बाबा वैद्यनाथ की पूजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की बाबा वैद्यनाथ की पूजा
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने बाबाधाम मंदिर में की पूजा अर्चना, नव निर्मित बीजेपी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं। अभी थोड़ी देर पहले जेपी नड्डा ने बाबाधाम मंदिर में जलाभिषेक किया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद जेपी नड्डा ने मंदिर के पुजारियों और मंदिर प्रशासन से बातचीत की। 

पूजा अर्चना कर बाहर निकलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं दिन के 11 बजे नव निर्मित बीजेपी कार्यालय का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे। उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बीते शुक्रवार की देर शाम जेपी नड्डा दिल्ली से देवघर पहुंचे थे।

स्थानीय परिसदन में उन्होंने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक की और संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बीजेपी पदाधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही झारखंड की वर्तमान राजनीति पर चर्चा हुई। 

वहीं जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संगठन मजबूत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। झारखंड में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने के लिए गांव-गांव निगरानी करने की जरूरत है। 

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,759