Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : जहरीली गैस से प्रभावित क्षेत्र को खाली करने की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : जहरीली गैस से प्रभावित क्षेत्र को खाली करने की अपील
विज्ञापन

धनबाद में जहरीली गैस रिसाव के बाद प्रशासन ने की क्षेत्र खाली करने की अपील, प्रभावित लोगों को भ्रमण कराया गया पुनर्वास स्थल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव से हुई मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट है। विज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ने लोगों को पुनर्वासित करने अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं बताया है। जिसके बाद शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें पुनर्वास प्रक्रिया की जानकारी दी। 

लोगों ने पुनर्वास की मांग रखी थी। जिसके बाद डीसी के निर्देश पर जेआरडीए की बस भेजी गयी। लोगों को पजागरूक, बेलगड़िया टाउनशिप और कर्माटांड़ का भ्रमण कराया गया, ताकि लोग वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जान सकें। 

लोगों को झरिया रिहैबिलिटेशन साइट विशेषकर बेलगड़िया और कर्माटांड़ ले जाकर वहां की व्यवस्था दिखाई जा रही है, ताकि लोग खुद देख सकें कि उनके रहने, पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं की क्या स्थिति है। जेआरडीए की टीम मौके पर मौजूद रही और लोगों को पुनर्वास स्थल की सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। 

उधर, गैस रिसाव की जांच और नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम जारी है। शुक्रवार को तकनीकी अधिकारी पहुंचे थे और आज शनिवार को भी रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है। चूंकि यह पूरा इलाका अग्निप्रभावित है इसी कारण प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज कर रहा है। 

प्रभावित इलाकों में विभिन्न तकनीकी टीमें तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। जिला प्रशासन और बीसीसीएल की ओर से लगातार माइकिंग कर लोगों से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द क्षेत्र को खाली करें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,781