Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में ठंड मचा रहा तबाही

झारखंड में ठंड मचा रहा तबाही
विज्ञापन

झारखंड में ठंड ने मचायी हाय तौबा, इस जिले का तापमान पहुंचा 3 डिग्री; सर्द रातों ने किया जीना दुश्वार 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने के बाद कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। सबसे अधिक असर पलामू, कोल्हान और मध्य झारखंड के हिस्सों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 18 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। 

देर रात से सुबह तक शीतलहर का असर बना हुआ 

गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, चतरा और लातेहार में सुबह और रात की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। कांके में तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड है। देर रात से सुबह तक शीतलहर का असर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 

ग्रामीण इलाकों में कोहरे के कारण सुबह यातायात पर हल्का प्रभाव पड़ा है। गुमला में अभी भी न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। खूंटी में 7.3, हजारीबाग में 7.1, डाल्टनगंज में 8.3 डिग्री दर्ज हुआ। रांची में 10.2, लोहरदगा और लातेहार में 9.0, बोकारो में 9.2, गोड्डा में 9.9, जमशेदपुर में 11 और चाईबासा में 11.8 डिग्री तापमान रहा। पाकुड़ 12 डिग्री के साथ अपेक्षाकृत गर्म रहा। कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सुबह की ठंड तीखी महसूस हो रही है। 

रात में कोहरा और पाला गिरने की संभावना 

मौसम विभाग ने शीतलहर के दौर को कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। सुबह आसमान साफ रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट बनाये रखेंगी। दिन में हल्की धूप निकलेगी, मगर तेज सर्द हवा राहत नहीं देगी। रात में कोहरा और पाला गिरने की संभावना है। 

7 दिसंबर की रात के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनें, घर से कम निकलें और गर्माहट बनाये रखें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,095