Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेएलकेएम खतियान को लेकर कटिबंध : देवेंद्र नाथ महतो

जेएलकेएम खतियान को लेकर कटिबंध : देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन

आज तीसरे दिन रामगढ़ जिला किया प्रवेश 

कुल 90 किलोमीटर की पदयात्रा हुआ तय 

टीम एबीएन, रांची। शीतकालीन सत्र के साथ ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। मुद्दों को लेकर विधायकों की जुवानी जंग तेज हो गयी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के इकलौते विधायक जयराम कुमार महतो ने सदन में छात्रवृत्ति निकासी और मैया सम्मान योजना उदासीनता पर सरकार की वित्तीय व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। विकास में बाधा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर प्रहार किया।  

इधर, संगठन का एक मोर्चा सड़क में इन दोनों आंदोलन कर रही है। खतियान एवं छात्रों के मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पदयात्रा चल रही है। आज यह पदयात्रा कुल 90 किलोमीटर दूरी तय कर रामगढ़ जिला को प्रवेश किया। आज (शनिवार) को हजारीबाग सदर से चलकर डेमोटांड़, मोरांगी होते हुए चरही मोड़ (रामगढ़) तक पहुंचा। 

नेतृत्व कर रहे संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्याय से देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारा संगठन खतियान के मांग को लेकर कटिबंध है। छात्र के मांगों व क्षेत्रीय अधिकार को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 

पदयात्रा के दौरान संगठन के केंद्रीय सचिव की दिपक रवानी ने कहा कि हमारा पदयात्रा 09 दिसंबर (मंगलवार) को राजधानी बूटी मोड़ पहुंचेगी। बूटी मोड़ से छात्रों एवं कार्यकतार्ओं जुटान होगा एवं विशेष शक्ति प्रदर्शन के साथ विधानसभा तक पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।  

आज के पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, राजेश रतन, पूजा महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, दिनेश साहू, कृष्ण यादव, उदय मेहता, संजय महतो, कृष्णा यादव, सुरज साहु आदि संगठन के पदाधिकारी व छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,435