Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भक्तिमय वातावरण मे मना परमपुज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भक्तिमय वातावरण मे मना परमपुज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दिनाँक 4 तथा 5 दिसम्बर को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, राँची) में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती    के उपलक्ष्य पर दो दिवासिय कार्यक्रम आयोजित किया गया|

कार्यक्रम में नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से आये पूज्य उत्साही राम जी के द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर आरती-पूजन कर अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्त्वं गुरौ परम का अष्टयाम संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया। संकीर्तन का समापन आज प्रातः 9.30 बजे हुआ।

कल के कार्यक्रम में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर भी आयोजित किया गया था जिसमें कुल 206 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा वितरण किया गया।

चिकित्सा शिविर में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. उत्पल कुमार, डॉ. सौरभ सिंह, एवं डॉ. स्मृति कुमारी ने चिकित्सीय सेवा प्रदान किया। 

चिकित्सा शिविर में रक्त जाँच की भी सुविधा दी गयी जिसमे ब्लड शुगर, हेमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड इत्यादि का लाभ लोगों ने उठाया। आज प्रातः अष्टयाम संकीर्तन के समापन के बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी का शुभारम्भ मंगलाचरण से किया गया जिसे शाम्भवी शाहदेव, प्राची प्रसाद, देवयानी नारायण एवं शीतल सिंह ने प्रस्तुत किया। वक्ताओं में जमशेदपुर शाखा से इंद्रजीत सिंह, मरहटीया शाखा से बिरेन्द्र चौबे, रांची शाखा से सुदर्शन सिंह एवं मनमथनाथ देवघरिया ने अपने अनुभव एवं विचार रखे।

अंत में नारायणपुर, छतिसगढ़ से पधारे पूज्य उत्साही राम जी ने अपने आशीर्वचन से सबका मार्गदर्शन किया। रांची शाखा के  संयुक्त मंत्री यदुनाथ शाहदेव ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं मंच संचालन हेमन्त नाथ शाहदेव द्वारा किया गया। 

गोष्ठी के उपरांत श्रद्धालु-सदस्यों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही रात्रि 10 बजे नगर में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कर के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर, डालटनगंज, गुमला, घाघरा, धनबाद, सिमडेगा, मरहटिया, गड़हनी इत्यादि शाखाओं से सैकड़ों श्रद्धालु सदस्यगण सम्मिलित हुए।

विज्ञापन