Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी :  पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, खूंटी। नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। खूंटी पुलिस की ये इस साल की दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। एक जनवरी को पांच नक्सली हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार हुए थे, जबकि आठ जनवरी को तीन पीएलएफआई नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली जरियागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने दबोचा है। एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रेगड़े गांव के पास PLFI नक्सली संगठन के कुछ सदस्य घूम रहे हैं। उनके पास हथियार भी हैं और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। एसपी के निर्देश पर तोरपा डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने रेगड़े टोंगरी की घेराबंदी शुरू कर दी, लेकिन नक्सली पुलिस को देखते ही भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, नक्सली पर्चा और चंदा रसीद के साथ दो मोबाइल बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों में मनोज बारला, चंद्रकिशोर गोप और भेंगरा बारला शामिल हैं। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे PLFI संगठन के लिए लेवी वसूलने और पार्टी को विस्तार करने का काम करते हैं। इसके अलावा पिछले दिनों PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के गांव लापा बड़का टोली में चबूतरा निर्माण कार्य में लगे ग्रामीण तिलकु साहु के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के बारे में कई जानकारियां हासिल की हैं और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है। खूंटी पुलिस ने 31 दिसंबर की रात को ही पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एरिया कमांडर मो उमर इम्तियाज खान, राहुल सिंह, कृष्णा पान इम्तियाज खान और एक नाबालिग शामिल थे, जबकि आठ जनवरी को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 21 वर्षीय मनोज बारला, 24 वर्षीय चंद्र किशोर गोप और 20 वर्षीय भेंगरा बारला शामिल हैं। छापामारी टीम में डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,847