Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से करना होगा कार्य : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से करना होगा कार्य : सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • हिमाचल की चंबा जिले के अनेक प्रखंडों के कार्यकर्ताओं से मिलकर सुखदेव भगत संगठन की मजबूती पर किया चर्चा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के माननीय सांसद सह हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी ऑब्जर्वर श्री सुखदेव भगत कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के अनेक प्रखंडों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। 

प्रखंडों में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा ऑब्जर्वर सुखदेव भगत का भव्य ढंग से स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एआईएससी ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी की सोच है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन सशक्त हो उसके लिए आज संगठन की जमीनी हकीकत क्या है संगठन के लोगों एवं संगठन की गतिविधियां क्या है उसको जानने आये हैं। 

श्री भगत ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी की सोच को हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य पर दिए गए टास्क को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच  जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिये। सुखदेव भगत ने कहा कि संगठन के कार्य में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो संगठन के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे उन्हें जिम्मेदारी भी दी जायेगी।

बैठक के उपरांत सुखदेव भगत ने व्यक्तिगत रूप से सभी कांग्रेसजनों का विचार लिया वहां के कांग्रेस की क्या स्थिति  है संगठन मजबूत कैसे होगा कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए सुझावों को पार्टी आलाकमान तक समर्पित करेंगे। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश पहुंचने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री और स्पीकर ने भी सुखदेव भगत का भव्य ढंग से स्वागत किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 60,304