एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र जोशी कॉलोनी स्थित बाली होटल में रहने वाले बुजुर्ग संपत्ति महावीर साव (70 वर्ष) एवं उनकी पत्नी कौशल्या देवी (65 वर्ष )की हत्या मामले में प्रकाश कुमार उर्फ ललुआ एवं रामचंद्र कुमार उर्फ बिट्टू को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने आज यहां बताया कि विगत 01 दिसम्बर की रात्रि को जोशी कॉलोनी गेट संख्या 03 में प्रकाश कुमार उर्फ ललुआ एव रामचन्द्र कुमार उर्फ बिट्टू ने तेज धारदार हथियार से दोनों बुजुर्ग दम्पत्ति का गला रेत कर हत्या कर दिया था।