अध्यक्ष कक्ष में हुई सर्वदलीय बैठक
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान पांच कार्य दिवस होंगे। इस सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के कार्यालय कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई।
इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत अन्य महत्वपूर्ण विधायक शामिल हुए।