Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अन्नपूर्णा जयंती पर दोनों अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 450 लोगों ने किया भोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अन्नपूर्णा जयंती पर दोनों अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 450 लोगों ने किया भोजन
विज्ञापन

माता अन्नपूर्णा भोजन, पोषण और समृद्धि की है प्रतीक : सुरेश चंद्र अग्रवाल 

टीम एबीएन, रांची। अन्नपूर्णा जयंती के पावन अवसर पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा तथा स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्रों में विशेष सेवा कार्यक्रम किया गया। सम्मेलन पिछले तीन वर्षों से इन दोनों केंद्रों के माध्यम से समाज के जरूरतमंदों के लिए नियमित भोजन सेवा चला रहा है। 

जयंती के शुभ दिन पर सेवा की यह परंपरा और भी व्यापक रूप में सामने आयी, जब दोनों स्थानों पर मिलाकर कुल 450 जरूरतमंद लोगों को ससम्मान अन्नपूर्णा सेवा भोजन कराया गया। कार्यक्रम के तहत विविध व्यंजनों से सुसज्जित भोजन परोसा गया, जिसे पाकर लाभार्थियों के चेहरे संतोष और प्रसन्नता से खिल उठे। 

अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने इस अवसर पर अन्नपूर्णा जयंती के धार्मिक, सामाजिक और मानवीय महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता अन्नपूर्णा भोजन, पोषण और समृद्धि की प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर जरूरतमंदों को भोजन कराना केवल पूजा का भाग नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है।

श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा सेवाएं समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों को प्रतिदिन सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराने के संकल्प से संचालित की जा रही हैं। इन केंद्रों में न सिर्फ भोजन सेवा की व्यवस्था है, बल्कि हर व्यक्ति को सम्मान, आत्मीयता और अपनापन देने का प्रयास किया जाता है। 

मौके पर प्रमोद अग्रवाल, मनोज रूइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हारित, रमेश बंका, सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया, कमलेश संचेती, संजय सर्राफ, नेहा पालड़ीवाल सहित के कई सदस्यगण की उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,550