Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छात्र अधिकार यात्रा को विधायक जयराम महतो ने किया रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छात्र अधिकार यात्रा को विधायक जयराम महतो ने किया रवाना
विज्ञापन

खतियान व छात्रों की आवाज दब नहीं सकता: देवेंद्र नाथ महतो 

45 किलोमीटर पदयात्रा तय कर हजारीबाग जिला किया प्रवेश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा खतियान व छात्रों की मांगो को लेकर आज से आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्र अधिकार यात्रा को विधायक जयराम कुमार महतो ने डुमरी (बोकारो) से रवाना किया। यह पदयात्रा 09 दिसंबर को रांची पहुंचकर विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगें। 

संगठन केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो द्वारा चिरैया मोड़ में विनोद बिहारी महतो जी के प्रतिमा माल्यार्पण के साथ पदयात्रा को आरंभ किया एवं पदयात्रा को सुरक्षित सुचारू सफल बनाने हेतु आवश्यक हिदायत भी दिया। एवं सर्वदलीय बैठक में शामिल होने हेतु राजधानी रांची को रवाना हुए। 

संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा की आज प्रथम दिन हमलोग कुल 45 किलोमीटर के पदयात्रा को तय करते हुए हजारीबाग जिला प्रवेश किया है। यह पदयात्रा चिरैया मोड़, बगोदर, हरिहर धाम, चलानिया होते हुए बिशुनगढ़ हजारीबाग तक पहुंचे हैं। खतियान और छात्रों की आवाज को दबने नहीं दिया जायेगा। 

पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, मनोज यादव, पूजा महतो, दीपक रवानी, बिहारी महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, लीलावती देवी, दिनेश साहू आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,411