टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत परिवार के चार सदस्य व एक अंगरक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुल 13 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें 5 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी आइसोलेशन में हैं। बताते चलें कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए अपील की है कि इस दौरान उनसे मिलने वाले लोग अपनी जांच करा लें।