Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य में भ्रम का माहौल बनाना चाह रही भाजपा : दीपिका पांडेय सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य में भ्रम का माहौल बनाना चाह रही भाजपा : दीपिका पांडेय सिंह
विज्ञापन

नेतृत्व परिवर्तन पर सियासी घमासान, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बीजेपी पर बड़ा वार, जानें क्या कहा? 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की चल रही चर्चाओं को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा फैलायी गयी अफवाह बताते हुए कहा कि विपक्ष महागठबंधन की मजबूत होती छवि से घबरा चुका है और झूठी बातें फैलाकर भ्रम का माहौल बनाना चाहता है। रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार को जनता का स्पष्ट जनादेश मिला है और नेतृत्व परिवर्तन जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं। 

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, जो व्यक्ति जेल जाना पसंद किया लेकिन भाजपा के साथ जाना नहीं, वह व्यक्ति विकास विरोधी कदम कभी नहीं उठा सकता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमेशा जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बीजेपी के सामने झुकने का प्रश्न ही नहीं उठता। 

उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और आगे भी स्थिरता के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी। बुधवार को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह प्रोजेक्ट भवन में आयोजित रोजगार गारंटी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं। 

बैठक में जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों, मजदूरों को मिल रहे रोजगार, मजदूरी भुगतान की स्थिति और इस वित्तीय वर्ष में हुए विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। 

उन्होंने बताया कि यह बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होनी थी, लेकिन उनके राज्य से बाहर रहने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी। मंत्री ने कहा कि रोजगार आज देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है और झारखंड सरकार मनरेगा के माध्यम से रिकॉर्ड स्तर पर काम कर रही है। 

मजदूरी भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ लगातार संवाद जारी है। कृषि सशक्तिकरण से जुड़ी दीदी बाड़ी योजना का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि इस योजना से हजारों ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। बैठक में मनरेगा आयुक्त मृत्यंजय कुमार वर्णवाल सहित कृषि और जल संसाधन विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 103,510