Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : शादी में जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : शादी में जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: शादी में शामिल होने बिहार जा रहा परिवार उजड़ा, 3 लोगों की मौत...6 घायल; मची चीख-पुकार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

हादसे में तीन लोगों की मौत 

मामला जिले के बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव गंगटाही पुल के पास का है। बताया जा रहा है कि आज यानी बुधवार सुबह यहां भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार फोरलेन सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे स्विफ्ट कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच को बेहतर इलाज को सदर अस्पताल रेफर किया गया। 

मौके पर मची चीख-पुकार 

जानकारी के मुताबिक सभी एक ही परिवार के लोग आसनसोल कुल्टी से बिहार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। वहीं, हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गयी। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 127,506