Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : जज की मोबाइल चोरी, फिर उड़ा लिये 2.88 लाख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : जज की मोबाइल चोरी, फिर उड़ा लिये 2.88 लाख
विज्ञापन

रांची में हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी! जज का मोबाइल चोरी, खाते से उड़ाये 2.88 लाख रुपये 

टीम एबीएन, रांची। रांची में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खूंटी जिले में पदस्थापित एक न्यायाधीश के मोबाइल फोन की चोरी के बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से 2 लाख 88 हजार रुपये उड़ा लिये। घटना रांची के सेक्टर-2 बाजार की है, जहां न्यायाधीश सब्जी खरीदने पहुंचे थे। 

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उनका मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी होने के कुछ ही देर बाद अपराधियों ने डिजिटल माध्यम से दो ट्रांजेक्शन कर कुल 2.88 लाख रुपये निकाल लिये। 

जब न्यायाधीश को खाते से रकम गायब होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत रांची के जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी। न्यायाधीश का आवास रांची के सेल सिटी इलाके में स्थित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है और साइबर ठगों का सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 127,027