Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : दित्वा दिख रहा असरदार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : दित्वा दिख रहा असरदार
विज्ञापन

झारखंड में दिखेगा चक्रवाती सिस्टम दित्वा का प्रभाव, 3 दिसंबर से शीतलहर बरपायेगी कहर; गिरेगा 4 डिग्री तापमान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में तीन दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है, क्योंकि न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस और गिरने के आसार हैं।   

गिरेगा 4 डिग्री तापमान 

अधिकारी ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली दित्वा के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने से झारखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड से आंशिक राहत मिल रही है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवात दित्वा के प्रभाव सहित विभिन्न कारणों से झारखंड में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रवाह से राज्य में पारे में गिरावट आयेगी। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी हिस्से में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी और राज्य के बाकी हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, इसके बाद झारखंड में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी। 

पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक ठंडा रहा गुमला 

सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। अगले 48 घंटों में रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में यह 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,724