Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छात्रों की मांगों को लेकर होगी पदयात्रा सह धरना प्रदर्शन : देवेंद्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छात्रों की मांगों को लेकर होगी पदयात्रा सह धरना प्रदर्शन : देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन

पदयात्रा डुमरी से रामगढ़ होते हुए विधानसभा रांची तक पहुंचेगी 

04 दिसंबर से पदयात्रा चलकर 09 दिसंबर को रांची में धरना-प्रदर्शन 

टीम एबीएन, रांची। राज्य में शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने जा रही है। यह चतुर्थ विधानसभा सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से औपबंधिक रूटिंग जारी हो चुका है। विभिन्न जन कल्याण से जुड़े मुद्दों पर बहस होगी। इसी बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा छात्रों के मांगों को सदन के बाहर आंदोलन करेंगे। 

पार्टी संगठन की ओर से आज रॉयल ब्लू रेस्टोरेंट हजारीबाग में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सामूहिक रूप से छात्रों के मांगों को लेकर राज्य सरकार पर प्रहार करने रणनीति तय हुआ। संगठन के द्वारा पदयात्रा करते हुए राजधानी तक पहुंचकर विधानसभा के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।   

संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पदयात्रा बोकारो (डुमरी) से प्रारंभ होकर रामगढ़ होते हुए राजधानी रांची को प्रवेश करेगी। एवं 09 दिसंबर को विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।  

बताते चलें कि यह आंदोलन छात्रों के लंबित छात्रवृत्ति आवंटन, परीक्षा कैलेंडर को लागू करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं को ससमय संपन्न करने, खतियान आधारित नियोजन लागु कर सभी रिक्त पदों को भरने आदि विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जायेगा। 

आज के बैठक में देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, मनोज यादव, महेंद्र प्रसाद मंडल, दिनेश साहू, बेरोजगार पनेसर, राजदेश रतन, सूरज साहू आदि वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।  

बताते चलें की यह पदयात्रा 4 दिसंबर को बोकारो (डुमरी) से प्रारंभ होकर अपने निर्धारित जारी रूट से 9 दिसंबर (मंगलवार) को राजधानी रांची पहुंचकर विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,545