रांची में सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप, महिला की बेरहमी से हत्या, पति गंभीर रूप से घायल; जांच में जुटी पुलिस
टीम एबीएन, रांची। रांची में 25 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी और उसका पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना अंगारा पुलिस थाना क्षेत्र के हेसल इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान ममता देवी और उसके घायल पति की पहचान लल्लू करमाली के रूप में हुई है।अंगारा पुलिस थाना के प्रभारी गौतम कुमार ने कहा, घटना शाम करीब चार बजे हुई। जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।
महिला मृत पायी गयी और उसका पति गंभीर रूप से घायल है। अधिकारी ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी तीसरे व्यक्ति ने दंपति पर धारदार हथियार से हमला किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है।