Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत, पति बनकर रह गया चश्मदीद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत, पति बनकर रह गया चश्मदीद
विज्ञापन

धनबाद में दिल दहलाने वाला हादसा! पति की आंखों के सामने पत्नी को यूं खींच ले गयी मौत, मची चीख-पुकार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोविंदपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की है। महिला की पहचान पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के विश्वाडीह निवासी संगीता कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि संगीता कुमारी अपने पति सुनील कुमार सिंह के साथ स्कूटी पर जा रही थी। रास्ते में वह स्कूटी रोक कर सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगी तो इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। 

सिर में चोट लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,810