एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के रोमी में बीसीसीएल धनबाद कोलियरी से सेवानिवृत कोलकर्मी मोतीलाल यादव (90) ग्राम रोंबी इटखोरी की स्मृति में पौधरोपण किया गया। बताते चलें कि 2.12.2025 को उनका एकादश कार्यक्रम था। मौके पर इंद्रदेव महतो, दीपक यादव, अजीत यादव, बंटी यादव एवं समस्त शोकाकुल यादव परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि वह सच्चे विचार और समाजसेवी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। उनकी याद में दामाद विश्वेश्वर यादव, भद्राकाली कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दुलार ठाकुर ने मोती ब्रांड के 64पी के फलदार अमरूद के पौधे लगाये।