Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड विधानसभा : शीतकालीन सत्र में भी झकझोर झूमर की संभावना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड विधानसभा : शीतकालीन सत्र में भी झकझोर झूमर की संभावना
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा

  • सदन में सत्ता पक्ष व विपक्ष होंगे आमने-सामने
  • शीतकालीन सत्र में कई मुद्दे होंगे मुखर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू होगा। इसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे। इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र के दौरान सरकार अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। सत्र के सफल संचालन के लिए स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने चार दिसंबर को सभी पार्टियों की बैठक बुलाई है।

शुरू होगा बैठकों का दौर, बनेगी रणनीति 

शीतकालीन सत्र को लेकर राजनीतिक दलों के बैठकों का दौर जल्द शुरू होगा। चार दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इसमें कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के विधायक शामिल होंगे।

इसी दिन महागठबंधन (झामुमो-कांग्रेस और राजद) की बैठक  शाम साढ़े चार बजे से एटीआई में सीएम हेंमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी, जिसमें विपक्ष को करारा जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा विधायक दल की बैठक सात सितंबर को होगी, जिसमें सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनेगी।

शीतकालीन सत्र की फैक्ट फाइल

  1. 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक सत्र चलेगा, कुल पांच कार्यदिवस होंगे।
  2. 8 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश होगा।
  3. चार दिनों तक प्रश्नकाल चलेगा।
  4. सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन