Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मां और उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, शव लेकर पहुंचा थाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मां और उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, शव लेकर पहुंचा थाना
विज्ञापन

मां व प्रेमी को आपत्तिजनक अवस्था में देख खौला बेटे का खून, हत्या कर शव लेकर पहुंचा थाने 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सिरसा में वीरवार रात दोहरी हत्याकांड का मामला सामने आया। बेटे ने मां व उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया, जिससे गुस्से से उसका खून खौल गया। युवक ने अपनी मां और उसके कथित प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

शुक्रवार सुबह युवक दोनों के शव को पिकअप गाड़ी में डालकर सदर थाने पहुंचा और घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। सदर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में पहुंचा दिया है। 

सिरसा के सदर थाना क्षेत्र के गांव थेहड़ सिकंदरपुर में वीरवार देर रात करीब दो बजे राजकुमार नमक युवक ने अपनी मां अंगूरी देवी (42) तथा उसके प्रेमी लेखराज (45) की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। 

युवक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था इसके बाद उसने दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह करीब 9 आरोपी युवक राजकुमार अपनी मां व उसके प्रेमी के शवों को पिकअप गाड़ी में डालकर सिरसा के सदर थाना में पहुंचा और पुलिस को सारी वारदात के बारे में जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने बताया कि उसने अपनी मां को पहले भी कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। वही गांव थेहड सिकंदरपुर में हुए इस दोहरे हत्याकांड के बाद सनसनी मची हुई है और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 63,702