Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारत के रंग, एकल के संग कार्यक्रम आयोजित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत के रंग, एकल के संग कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में वन बंधु परिषद एवं श्री हरि कथा समिति के तत्वावधान में भारत के रंग, एकल के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकल अभियान नगरों में बसने वाले भारत और गांव जंगल  में बसने वाले भारत के बीच का सेतु है। देश के कोने-कोने से आए ग्रामीण भारत के कलाकारों ने पारंपरिक नाच गान और नाटक के मंचन के माध्यम से नगर वासियों का दिल मोह लिया। 

मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने कहा कि पारंपरिक नृत्य संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें अपनी विरासत की याद दिलाते हैं एवं देश के कोने-कोने में बसे भारतवासियों को आपस में जोड़ते हैं। 

सम्मानित अतिथि केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री एवं रांची से  लोकसभा के सदस्य संजय सेठ ने कहा कि हममें से हर एक को हर समय देश पहले की भावना से काम करना है। देश है तो हम हैं। ग्रामवासी और वनवासी हमारे देश की मिट्टी के मूरत हैं और इन्हें अच्छी तरह से गढ़ना, सरकार के साथ-साथ नगर वासियों की जिम्मेवारी भी है। 

सम्मानित अतिथि सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि उनकी सभी खदानें ग्रामीण वन्य इलाकों में ही है और वह इन इलाकों के वासियों से भली-भांति परिचित है। उन्होंने वन बंधु परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहे कार्य की प्रशंसा की और कहा कि सीसीएल ऐसे नेक कार्यों में हमेशा सहभागी है।  

कार्यक्रम एवं हरि सत्संग समिति के संयोजक राजकुमार एवं करुणा ठाकुर ने बताया कि सभी कलाकार एकल विद्यालय से लिए गए हैं। गहन प्रशिक्षण के बाद इन्हीं कलाकारों ने यूरोप एवं अमेरिका के 60 से अधिक स्थानों में अपनी कला का सफल प्रदर्शन किया है। वन बंधु परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन जी एवं पूर्वी भारतके अध्यक्ष रमेश धारणीधरका ने दर्शकों को एकल अभियान से परिचित कराते हुए उनसे अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।  

भारत के रंग, एकल के संग कार्यक्रम में गणेश वंदना, देश भक्ति गीतों पर नाच गान, देश के अनेक राज्यों के पारंपरिक गीत संगीत, अतुलनीय भारत के दर्शन के साथ-साथ रामायण, कृष्ण जन्म इत्यादि की झांकियां भी दिखायी गयी। समापन पर भारत माता की आरती करते हुए दर्शक भाव विभोर हो गये। 

कार्यक्रम के आयोजन में वन बंधु परिषद, रांची चैप्टर के अध्यक्ष आंचल किंगर, सचिव अजय दीप वाधवा के साथ  महिला समिति एवं एकल युवा की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। मंच संचालन कार्य अध्यक्ष प्रदीप जैन ने किया। यह जानकारी चैप्टर के मीडिया प्रमुख सुमित पोद्दार द्वारा दी गई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,710