Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संविधान दिवस पर थड़पखना स्थित एफएन नीलेश एसोसिएट कार्यालय में सामूहिक प्रस्तावना पठन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संविधान दिवस पर थड़पखना स्थित एफएन नीलेश एसोसिएट कार्यालय में सामूहिक प्रस्तावना पठन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज थड़पखना स्थित एफएन नीलेश एसोसिएट कार्यालय में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों को प्रतावना की प्रति भेंट की गयी।  

कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता एफएन नीलेश ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। 

समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एफएन नीलेश ने कहा कि भारत का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का भी संदेश देता है। 

रितेश कुमार, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने कहा कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारा भारतीय संविधान की मूल भावना है, जिसे समझना और अपनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने संविधान दिवस पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की अपील की। साथ ही कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर का योगदान भारत सदा याद रखेगा। 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। समारोह में एफएन नीलेश (अधिवक्ता), रितेश कुमार (अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष), चंचल भट्टाचार्य, शीतल छाबड़ा (समाजसेवी), महेंद्र जयसवाल, अमित सत्यार्थी (अधिवक्ता), राजू महतो, पवन कुमार पाल, मुनमुन कुमार सिंह, विक्की, उज्ज्वल अग्रवाल (अधिवक्ता), एसके यादव (अधिवक्ता), बीके महतो (अधिवक्ता) सहित कई प्रतिभागी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,059