टीम एबीएन, रांची। वन बंधु परिषद रांची चैप्टर ने 27 नवंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कार्यक्रम भारत के रंग- एकल के संग का मंचन संध्या 6 बजे से आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों से चयनित आदिवासी वनवासी जनजातीय कलाकारो को गहन प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है।
प्रशिक्षित होने के बाद इन कलाकारों ने यूरोप एवं अमेरिका के 60 से अधिक भिन्न-भिन्न स्थानों में अपनी कला के प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम को देखकर अनेक अप्रवासी भारतीय राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा की भावना से एकल अभियान के साथ जुड़ गये।
रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत नाट्यों के साथ-साथ भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव, कंस का वध, कृष्ण सुदामा की मित्रता के प्रसंग का भी मंचन किया जायेगा। उक्त जानकारी वनबन्धु परिषद् रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।