Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में वनडे : धीमी व्यवस्था से परेशान दिखे क्रिकेट फैंस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में वनडे : धीमी व्यवस्था से परेशान दिखे क्रिकेट फैंस
विज्ञापन

टिकट काउंटर पर धीमी रफ्तार से लोग परेशान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल 

टीम एबीएन, रांची। रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच को लेकर जहां उत्साह चरम पर है, वहीं टिकट बिक्री में अव्यवस्था की वजह से क्रिकेट प्रेमियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धुर्वा स्थित JSCA स्टेडियम के बाहर सुबह होते-होते दो किलोमीटर से भी लंबी कतारें लग गई। रात से लाइन में खड़े लोग टिकट मिलने की उम्मीद में जमे रहे, लेकिन धीमी रफ्तार से चल रही टिकट बिक्री ने उनका उत्साह कम कर दिया। 

टिकट खरीदने में लोगों को हो रही परेशानी 

दर्शकों का कहना है कि टिकट काउंटरों की संख्या बेहद कम है और उपलब्ध काउंटर भी धीमी गति से काम कर रहे हैं। तीन काउंटरों के सहारे हजारों लोगों को टिकट दिया जा रहा है, जिससे भीड़ लगातार बढ़ रही है और कतारें छोटी होने के बजाय और लंबी हो रही हैं। 

कई युवाओं ने बताया कि वे रात 2 बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन सुबह तक भी लाइन मुश्किल से आगे बढ़ पाई। वहीं, कई परिवारों और बुजुर्गों ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ के लिए यह व्यवस्था नाकाफी है। ठंड में बच्चों और महिलाओं को घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। 

टिकट काउंटर के बाहर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग तो की गयी है, लेकिन दर्शकों का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी मौजूद नहीं हैं। कई स्थानों पर धक्का मुक्की की स्थिति बनी, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,359