Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अब चढ़ने के साथ हवाई जहाज भी उड़ायेंगे झारखंड के युवा : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब चढ़ने के साथ हवाई जहाज भी उड़ायेंगे झारखंड के युवा : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

अब झारखंड का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और उड़ायेगा भी : सीएम 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिदो-कान्हू एयरपोर्ट परिसर, दुमका में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। 

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का का शुभांरंभ करते हुए सीएम ने कहा कि इस संस्थान को स्थापित करने के लिए आधारशिला रखी गयी थी। उस समय इस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाय, इसको बंद डब्बे में डाल दिया। ऐसे संस्थानों को पूर्व में निरंकुश करने का काम किया गया। 

लेकिन अब यहां का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ायेगा। अब युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर पायलट बन सकेंगे। 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये होगा। 15 आरक्षित वर्ग के युवाओं को राज्य सरकार शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप पर प्रशिक्षण देगी।

विज्ञापन