Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 90
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

ही मैन के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ही मैन के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में इस महान कलाकार के निधन से बॉलीवुड में गहरा शोक छा गया है। वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है। 

धर्मेंद्र जी का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति 

सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। धर्मेंद्र जी ने अपने सरल, सहज और प्रभावशाली अभिनय से पीढ़ियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। 

उनका व्यक्तित्व जितना विनम्र था, उतना ही प्रेरणादायक भी। धर्मेंद्र जी का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं और शोकग्रस्त परिवारजनों, उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। अंतिम जोहार ही-मैन! 

बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत फिर बिगड़ जाने के बाद उनका निधन हो गया है। मुंबई में विले पार्ले स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। उनके बड़े बेटे सनी देयोल ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विज्ञापन