बुली महतो जयंती 27 नवंबर को होगी प्रतिमा अनावरण
जयराम महतो, पदम श्री मधु मंसूरी, देवेंद्र नाथ महतो रहेंगे उपस्थित
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु/ रांची। झारखंड का इतिहास बेहद ही गौरवशाली रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में इस क्षेत्र के कई वीर-वीरांगनाओं ने अपना सक्रिय योगदान दिया है। अत्याधुनिक ऐतिहासिक अनुसंधान से बुली महतो का साक्ष्य मिला है।
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान झारखंड एवं बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुली महतो ने अंग्रेजों के खिलाफ प्रत्यक्ष लड़ाई लड़ा था। प्राप्त दस्तावेज से ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें काला पानी की सजा दिया था। स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो की आदमकद प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को सफल करने को लेकर आज (सोमवार) उनके वंशज व परिवार के साथ सामूहिक बैठक हुई।
यह बैठक उनके पैतृक गांव कोड़ाडीह के दुर्गा मंडप प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता देवेंद्र नाथ महतो को वंशजों व ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आर्थिक सहयोग दिया। चावल दाल व नगद राशि प्रदान किया गया।
बताते चलें कि उनकी जयंती पर 27 नवंबर 2025 (गुरुवार) को बारुहातू पंचायत के भकुवाडीड मोड़ में प्रतिमा अनावरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा। प्रशासनिक सूचनार्थ प्रदान कर दिया गया है। जिसमें डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, पद्म श्री मधु मंसूरी और सिल्ली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो, स्थानीय निर्वाचित मुखिया, ग्राम प्रधान व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।