Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पसंद फाउंडेशन ने किसानों में बांटे उन्नत बीज

पसंद फाउंडेशन ने किसानों में बांटे उन्नत बीज
विज्ञापन

अनुसूचित जनजातीय उपयोजना अंतर्गत चार जिला के किसानों को बांटे गये पूसा के उन्नत बीज  

टीम एबीएन, रांची। पसंद फाउंडेशन के द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, बरही, हजारीबाग की मदद से अनुसूचित जनजातीय उपयोजना अंतर्गत रांची के रातू प्रखंड, गुमला के भरनो, सिसई, बिशुनपुर प्रखंड, खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड तथा सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड के कुल 100 जनजातीय किसानों को चना, मसूर, सरसों तथा सात प्रकार के सब्जी के बीज नि:शुल्क दिये जा रहे हैं।  

संस्था के द्वारा परियोजना अंतर्गत जनजातिय किसानों के बीच दलहन/ तिलहन की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूसा के उन्नत किस्म के दल्हन, तिलहन के बीज पाकर किसानो में प्रसन्ता है।

पसंद फाउंडेशन के कार्यकारी प्रबंधक कीर्तिमान नाथ ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, बरही, हजारीबाग की कृषि वैज्ञानिक डॉ शिल्पी केरकेट्टा का विशेष सहयोग मिला और किसानों को नि:शुल्क बीज के साथ खेती की विधी भी बतायी गयी, जिससे किसानों को खेती से अधिकतम लाभ मिल सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,549