Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निदेशक बनाये जाने पर अधिवक्ता मुमताज अहमद खान का स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निदेशक बनाये जाने पर अधिवक्ता मुमताज अहमद खान का स्वागत
विज्ञापन
रांची। सिविल कोर्ट रांची के वरीय अधिवक्ता मुमताज अहमद खान को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का निदेशक बनाये जाने पर आज झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी ने न्यू बार भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर श्री खान का स्वागत किया एवं उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से श्री खान को पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोसाईटी के संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान ने कहा कि मुमताज अहमद खान को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का निदेशक बनाकर झारखंड सरकार ने एक अधिवक्ता को सम्मान देने का कार्य किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हुसैन बधाई के पात्र हैं। अजहर अहमद खान ने कहा कि मुमताज अहमद खान जिस तरह से अधिवक्ता के पेशे में सफल रहे हैं उसी तरह झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक पद में भी रहकर सफल साबित होंगे। इस अवसर पर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के महासचिव भरत चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, वाईजुर्रहमान, रेखा वर्मा, विजय कुमार कोईरी, प्रवीण, उषा, जीतेंद्र प्रसाद एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष पर हमले की निंदा : झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर पर हमले की सोसाईटी के पदाधिकारियों ने निंदा की है। उल्ल्ेखनीय है कि कल शाम को श्री ठाकुर आनंद बिहार कालोनी स्थित अपने आवास के बाहर टहल रहे थे कि किसी ने श्री ठाकुर पर ईंट से हमला कर दिया था। जिससे श्री ठाकुर की छाती पर चोट लगी थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,941