Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

छोटा नागपुर लॉ कॉलेज में 16 राज्यों से आयी 32 टीमों ने न्यायालय के सामने रखे अपने विधिक तर्क

छोटा नागपुर लॉ कॉलेज में 16 राज्यों से आयी 32 टीमों ने न्यायालय के सामने रखे अपने विधिक तर्क
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज 22 नवंबर को रांची के प्रतिष्ठित न्यायिक संस्थान छोटा नागपुर लॉ कॉलेज में एम एम बनर्जी राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा। इस प्रतियोगिता में भारत के 16 राज्यों से आई 32 टीमों ने न्यायालय के सामने अपने विधिक तर्क रखें। 

आज प्रतियोगिता में न्यायालय का गठन झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्तागण, रोहन कश्यप, सैयद रमीज जफर, अमन कुमार, अर्पिता भारद्वाज, नेहा पांडे, दीक्षा द्विवेदी, प्रवीण चंद्र, निखिल रंजन, श्रेष्ठ मेहता, ईशान आशीष प्रत्यूषिता मेहा टुडू और शाहबाज अख्तर रहे। 

माननीय न्यायाधीशों द्वारा चार टीमों का चयन सेमीफाइनल के राउंड के लिए किया गया है जिसमें से दो टीम फाइनल राउंड के लिए प्रवेश करेगी। कल 23 नवंबर को महाविद्यालय में सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गण न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी, न्यायमूर्ति दीपक रोशन, पूर्व न्यायमूर्ति डॉक्टर एस एन पाठक, झारखंड अधिवक्ता परिषद के प्रेसिडेंट रितु कुमार और इसके साथ ही साथ जय प्रकाश (अतिरिक्त एडवोकेट जनरल) झारखंड राज्य उपस्थित रहेंगे। अतिथियों  की  गरिमामई उपस्थिति में फाइनल मैच की विजेता टीम को ट्रॉफी और धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,115