Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य में बदलाव कोई जादुई छड़ी नहीं : हेमंत सोरेन

राज्य में बदलाव कोई जादुई छड़ी नहीं : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस : सीएम बोले- बदलाव कोई जादुई छड़ी नहीं 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बदलाव कोई जादुई छड़ी नहीं है। राज्य की नीतियों और कानूनों को आमजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। सेवा का अधिकार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें कई बिंदु जोड़े गये हैं। समय सीमा के अंदर काम को पूरा करना होगा। समय सीमा के अंद अगर पदाधिकारी काम नहीं करते हैं तो दंड का भी प्रावधान है। 

इसका असर मील का पत्थर साबित होगा। म्यूटेशन, जमीन की मापी,चरित्र, जाति, मृत्यु, आय प्रमाण पत्र के लिए आज लोग धक्के खाते हैं। अब इसे टाइम बांट के अंदर पूरा करना होगा। बदलाव कोई जादुई छड़ी नहीं है। झारखंड को सोने की चिड़िया कहा जाता है। लेकिन यह साकार रुप में तभी दिखेगा जब सवा तीन करोड़ के चेहरे पर मुस्कान दिखेगा। इसमें बड़ी भूमिका विधायिका भी है। इसमें सभी का सकारात्मक भूमिका होनी चाहिए।  

सीएम ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक रूप से अगर मजबूत नहीं हैं तो ये संघर्ष लंबा हो सकता है। गाड़ी में पेट्रोल नहीं भरें तो एक कदम भी आगे नहीं चल सकती है। इसमें सभी का दायित्व बनता है। लोगों को आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।  

पहले चरण में आधी आबादी को मजबूत करने का संकल्प है। उत्कृष्ट विद्यालय खोला गया है। सेवा का अधिकार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कई सारे लोग ऐसे हैं, जो बहुत ही सकारात्मक काम करने वाले लोग हैं। ऐसा नहीं है कि सब कुछ उलट चल रहा हो। उन्होंने कहा कि राज सिन्हा 21वां उत्कृष्ट विधायक चुने गये हैं। 

विशेश्वर खां को पहला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला था। चयन प्रक्रिया में पक्ष-विपक्ष के सम्मानित सदस्यों को ध्यान में रखकर उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है। कभी आसानी से चयन होता है तो कभी चिंतन मंथन से चुना जाता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,663