कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की. इस दौरान विविध राज्यों के सीएम ने अपने सुझाव रखे. राज्यों से आए सुझाव के आधार पर कोरोना के प्रसार को रोकने की रणनीति पर चर्चा की गई. पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि महामारी की रोकथाम में मिली हमारी सफलता को नाकामी में न बदलें. उन्होंने कहा कि फेस मास्क पहनने को लेकर अभी भी गंभीरता जरूरी है. बता दें कि देश में पिछले एक हफ्ते से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते रविवार को कोरोना के 26,386 नए मामले दर्ज किए गए थे. पिछले 85 दिनों में कोरोना का यह सर्वाधिक मामले हैं. वहीं 16 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले सामने आए थे.