Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 50
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सरकार आपके द्वार में उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सरकार आपके द्वार में उमड़ रही लोगों की भारी भीड़
विज्ञापन

आपकी सरकार-आपके द्वार कैंप में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, योजनाओं के लिए लाभुकों में दिखा उत्साह 

टीम एबीएन, रांची। बीते शुक्रवार से झारखंड में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। इसके चलते आज हजारीबाग में आयोजित कैंप में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही।

कैंप में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया

हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड में पंचायत सचिवालय परिसर में विशेष कैंप आयोजित किया गया। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही और आवेदकों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने आवास योजना के लिए आवेदन भरा जबकि छात्राओं ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का फॉर्म भरा। 

वहीं, महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन भरा। कैंप में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी। बता दें कि आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में ही नये लाभुक मंईयां योजना से जोड़े जा रहे हैं। लाभुक अपने जरूरी दस्तावेज के साथ आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम के कैंप में पहुंच रहे हैं और वहीं दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदन स्वीकृत किया जा रहा है। 

मंईयां सम्मान योजना में आवेदन के लिए आवेदकों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, स्व-सत्यापन फॉर्म, दो पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी। 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। सभी जिलों में कैंप लगाकर पात्र महिलाओं से आवेदन लिया जाएगा। कैंप में ही दस्तावेज की जांच और स्वीकृति दोनों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन