- महेश चंद्रा की अध्यक्षता में बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की बैठक संपन्न
टीम एबीएन, रांची। बुधवार को रांची रिंग बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की विशेष बैठक महेश चंद्रा की अध्यक्षता में रिंग रोड स्थित सुकुरहुट्टू में आयोजित की गई जिसमे सभी रिग ऑनर शामिल हुए, जिसमे मजदूर, ऑपरेटर, हैमर बिट, एवं बोरिंग मशीन के पार्ट्स पुर्जा की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए सभी के सर्व सम्मति से बोरिंग की नई दर 110/- रुपये प्रति फीट निर्धारित की गई।
अब लोगों को बोरिंग की नई दर 110/- रुपये प्रति फीट के दर से चुकानी होगी। रांदी में अत्यधिक गाड़ी बनने के वजह से झारखण्ड के मजदूरों को रोजगार देने के लिए भी प्रतिबद्ध है यह पलायन को रोकने की एक पहल है। नई दर 21/11/25 से पूरे रांची में लागू हो जाएगी।
इस बैठक में समिति के सुनील तिवारी, राजेश कुमार, प्रदीप प्रसाद, रूपेश गोप, जितेंद्र सिंह, मो० आरिफ, विनोद वर्मा, प्रशांत गराई, सुरेंद्र वर्मा, संतोष अस्थाना, रवि वर्मा, रोहित बौधरी, असजद रेहान, राजू शर्मा, एवं अन्य गाड़ी मालिक उपस्थित थे।