- झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 नवंबर को एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की सीमा और नक्सल अभियानों में वीरगति प्राप्त झारखंड के 16 शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन में देश के लिए वीरगति प्राप्त होने वाले 16 जवानों के परिजनों को झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।