हिन्दुस्तान के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है, निशिकांत दुबे का विपक्ष पर बड़ा हमला
टीम एबीएन, रांची। पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेशी मतदाताओं के सहारे सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें भारत के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है।
निशिकांत दुबे ने कहा, ये बांग्लादेशी मतदाताओं के साथ अपनी सरकार बनाने की कोशिश करते रहे हैं। इनको हिन्दुस्तान के मतदाताओं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने एसआईआर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह राजीव गांधी की देन है और इसे समझने की आवश्यकता है।
दुबे ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता के सपने पूरे नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को राजीव गांधी को पढ़ना चाहिए। SIR को पढ़ना चाहिए।
भाजपा सांसद का यह बयान उस समय आया है जब पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच विवाद बढ़ा हुआ है। रकफ प्रक्रिया को लेकर भी राजनीतिक तनाव जारी है।