Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिला में छतरपुर थाना क्षेत्र के खेन्द्रा के इलाके में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों जख्मी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। 

इस हादसे में मरने वाले दो लोगों में एक की पहचान हुसैनाबाद के देवरी के रहने वाले बसंत चौधरी जबकि दूसरे की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा के रहने वाले रमेश पासी के रूप में हुई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को किया गया। 

दरअसल, बसंत चौधरी और रमेश पासी अलग-अलग बाइक से थे और छतरपुर हुसैनाबाद रोड पर सफर कर रहे थे। इसी क्रम में दोनों की बाइक आपस में टकरा गयी थी। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक पर सवार चार लोगों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में बसंत चौधरी और रमेश पासी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य जख्मी को इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे को लेकर छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि दो बाइक की टक्कर हुई थी जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। 

दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जबकि पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 73,467