Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : थाना से मात्र 200 मीटर दूर घर से 20 लाख के ज्वेलरी की चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : थाना से मात्र 200 मीटर दूर घर से 20 लाख के ज्वेलरी की चोरी
विज्ञापन

झारखंड में चोरों के बुलंद हौंसले देख पुलिस पड़ी कमजोर, थाने से महज 200 मीटर दूर एक बंद घर से 20 लाख के जेवरात चोरी 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। जमशेदपुर में एक बार फिर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर भागे चोर  

जानकारी के मुताबिक उलीडीह थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान में चोरों ने डाका डाल दिया है। दरअसल, घर के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। देर रात जब सभी घर लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे सारे जेवरात गायब हो गये हैं। घरवालों के मुताबिक 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। 

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी 

पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग दहशत में आ गये हैं। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,642