Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : जेवर दुकान से दो महिला ग्राहकों ने उड़ाये जेवरात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : जेवर दुकान से दो महिला ग्राहकों ने उड़ाये जेवरात
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप पर ग्राहक बनकर आयीं 2 महिला, बैठे-बैठे कर दिया कांड; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड से आये दिन कोई न कोई लूट की घटना सामने आ ही रही है। चाहे घर हो या सुनार की दुकान। अपराधी बेखौफ होकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के देवघर से आया है। 

जानकारी के मुताबिक यहां रामयश रोड स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में 2 महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची। दुकानदार ने उन्हें पायल दिखाना शुरू किया। दोनों महिलाओं ने पांच जोड़ी पायल चुपके से चोरी कर ली। 

कुछ देर बाद दुकानदार को शक हुआ और जब सीसीटीवी कैमरा देखा गया, तो चोरी की पूरी घटना सामने आ गयी। कैमरे में दिखा कि दोनों महिलाएं दुकान पर शॉल ओढ़कर बैठी हुई हैं। दुकान मालिक जेवर दिखा रहा है। महिलाओं ने मौका देखकर पांच जोड़ी पायल शॉल में छिपा ली। 

इसके बाद दुकानदार ने शोर मचाया। दुकानदार के शोर मचाते हुए आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। महिलाएं बिहार के लखीसराय जिले की रहने वाली बतायी जा रही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,411