Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शत-प्रतिशत टीकाकरण : अपर समाहर्त्ता ने डीलरों के साथ बनायी रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शत-प्रतिशत टीकाकरण : अपर समाहर्त्ता ने डीलरों के साथ बनायी रणनीति
विज्ञापन
गुमला। अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कौशल विकास केंद्र चैनपुर में चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंडों के पीडीएस डीलरों के साथ कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में बैंठक की गई। बैठक में सभी डीलरों के साथ तीनों प्रखंडांतर्गत टीकाकरण का प्रतिशत कम होने के कारण एवं उपायों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अपर समाहर्त्ता ने पीडीएस डीलरों को शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने टीकाकरण से छूटे हुए लोगों के आच्छादन एवं 15-18 वर्ष के लोगों के टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताया। विदित हो कि तीनों प्रखंडों में कुल 198 गांव हैं जहाँ 98 डीलर कार्यरत हैं। अपर समाहर्त्ता ने टीकाकरण हेतु सभी डीलरों को दो-दो गांवों की जिम्मेवारी सौंपते हुए क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। टीकाकरण के संबंध में उन्होंने तीनों प्रखंडातंर्गत 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वैसे लोग जिनका टीकाकरण हो चुका हैं तथा शेष बचे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होंने अनाज बांटने के पूर्व 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने पर बल दिया। उन्होंने टीकाकरण से हिचकने वाले वालों को टीके के प्रति जागरूक, प्रेरित एवं उत्प्रेरित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने टीका के महत्व टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है कि हम इस बीमारी से बच सकेंगे। इस संबंध में उन्होंने टीके के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीकाकरण ही इस महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय है। बैठक में सभी डीलरों ने अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की संकल्प ली। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों का कोविड टेस्टिंग अनिवार्य रूप से कराने तथा कोविड जांच के उपरांत ही उन्हें गाँवों में प्रवेश कराने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी डीलरों से स्वयं का भी कोविड जांच कराने की अपील की। बैठक में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता सहित बीडीओ चैनपुर डॉ शिशिर कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजमोहन खलखो, सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कृष्णा ओहदार, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक अल्पना खलखो, डुमरी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं चैनपुर के गोदाम मैनेजर, चैनपुर/ जारी / डुमरी के सभी पीडीएस डीलर व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,090